main page

'I love him so so much': नुपुर शिखारे संग आइरा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, मराठी मुल्गी बनीं आमिर की लाडली ने चुराया सबका दिल

Updated 08 November, 2023 10:21:56 AM

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने साल 2022 में नवंबर महीने में नुपुर शिखारे संग सगाई की थी। वहीं 2024 की शुरुआत में दोनों शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही कपल की केलवन सेरेमनी हुई थीं।

मुंबई: आमिर खान की बेटी आइरा खान ने साल 2022 में नवंबर महीने में नुपुर शिखारे संग सगाई की थी। वहीं 2024 की शुरुआत में दोनों शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही कपल की केलवन सेरेमनी हुई थीं।

Bollywood Tadka

वहीं  7 नवंबर को आइरा ने अपने केलवन और उखाना 2 सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की। लुक की बात करें तो आइरा ने ब्राउन कलर की साड़ी पेयर की हैं। मराठी नथ, फूलों से बनी ज्वेलरी पहने आइरा बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं नुपुर कुर्ता पजामा में हैंडसम लग रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में कपल को  एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही हैं। एक तस्वीर में ऄइरा को नुपुर की कलाई पर फूलों का बैंड बांधते हुए दिखाया गया है।

Bollywood Tadka

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों को अनुष्ठान के दौरान भोजन करते समय मजाकिया बातचीत करते देखा जा सकता है।तस्वीरें शेयर करते हुए आइरा ने लिखा, "केलवन 2! उखाना 2! मैं उससे बहुत प्यार करती हूं।" फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka
आइरा आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइरा और नुपुर ने 2020 में डेटिंग शुरू की। 2021 में उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ira Khanpre-weddingfestivitiesfianceNupur ShikhareBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...