बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे, तो इरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही है।
28 Jun, 2019 11:13 AMमुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे, तो इरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही है। दोनों अपने दोस्तों के साथ हैं, जहां ये कपल बाहों में बाहें डाले डांस कर रहा है। इस दौरान इरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कैमरे की ओर देखते हुए इरा आखिर में मिशाल को गले लगा लेती हैं।
बता दें कि इरा ने हाल ही में मिशाल कृपलानी के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इरा ने अपने रिलेशनशिप को तब कंफर्म किया था, जब एक फैन ने उनसे सवाल पूछा था। इस पर इरा ने मिशाल के साथ एक तस्वीर के साथ जवाब दिया। तस्वीर में वो मिशाल को हग कर रही थीं। इस स्टोरी में इरा ने मिशाल को टैग भी किया था।
जिसके बाद हर कोई जानना चाह रहा था कि जिस लड़के को इरा डेट कर रही हैं, वो कौन है। मिशाल न्यूयॉर्क बेस्ड म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट हैं। ये पहली बार नहीं है जब इरा ने मिशाल के साथ कोई तस्वीर वीडियो शेयर किया हो। इरा अक्सर मिशाल के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।