main page

होली के रंगों में रंगी जैकलीन फर्नांडीज, ईशा अंबानी के घर जमकर की मस्ती

Updated 07 March, 2020 01:14:32 PM

होली के त्योहार पर हर जगह खुशी का माहौल बना हुआ है। त्योहार के कुछ दिनों पहले ही लोग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी कहां पीछे हैं। वो भी इस रंगो भरे त्योहार का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। शुक्रवार रात ईशा अंबानी के अपने घर होली पार्टी होस्ट की और बॉलीवुड स्टार्स को इन्वाइट किया। इस दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. होली के त्योहार पर हर जगह खुशी का माहौल बना हुआ है। त्योहार के कुछ दिनों पहले ही लोग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी कहां पीछे हैं। वो भी इस रंगो भरे त्योहार का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। शुक्रवार रात ईशा अंबानी के अपने घर होली पार्टी होस्ट की और बॉलीवुड स्टार्स को इन्वाइट किया। इस दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। 

Bollywood Tadka
होली पार्टी में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज खूब होली के रंगों में रंगी दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट में नजर आईं।

Bollywood Tadka

इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने बाल खुले छोड़े हुए हैं और सिल्वर कलर का पर्स कैरी किया हुआ है। अपने इस ग्लैमरस लुक को एक्ट्रेस ने होली के रंगों से और भी अट्रैक्टिव बना लिया।

Bollywood Tadka

उनके चेहरे पर लगा हुआ रंग-बिरंगा कलर उन पर बेहद प्यारा लग रहा है। मस्ती भरे अंदाज में एक्ट्रेस कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो इन दिनों जैकलीन अपकमिंग फिल्म 'अटैक' की शूटिंग कर रही हैं। लक्ष्य राज आनंद की फिल्म में एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

Bollywood Tadka

Edited By: suman prajapati

jacquelinecelebratesholiisha ambanihouseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity News

loading...