main page

'धड़क' की शूटिंग खत्म कर बहन सोनम की शादी की शॉपिंग कर रही हैं जाह्नवी, देखें तस्वीरें

Updated 19 April, 2018 11:38:32 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में जाह्नवी मुंबई के बांद्रा इलाके में शॉपिंग करते हुए स्पॉर्ट हुईं। इस दौरान वह शॉर्टस पहन हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी कैमरे के सामने बेहद खुशी के साथ पोज देते हुए नजर आईं। वही

'मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में जाह्नवी मुंबई के बांद्रा इलाके में शॉपिंग करते हुए स्पॉर्ट हुईं। इस दौरान वह शॉर्टस पहन हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bollywood Tadka

जाह्नवी कैमरे के सामने बेहद खुशी के साथ पोज देते हुए नजर आईं। वहीं उनके एक फैन ने सेल्फी के लिए रिक्वेसट की जिससे वह मना नहीं कर पाईं।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो जान्हवी और खुशी जल्द ही सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ छुटिटयाँ मनाने लंदन जा सकती हैं। वहीं अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की शूटिंग में बिजी हैं जो कि लंदन में शूट हो रही है।

Bollywood Tadka

बता दें कि पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के अचानक हुई मौत से उदास है। वहीं इन दिनों कपूर खानदान में शादी का माहौल भी है। जी हां अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रैस सोनम कपूर जल्द ही बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ  6 और 7 मई को मुंबई में शादी रचाने जा रही हैं।

Bollywood Tadka

इससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि जाह्नवी बहन की शादी के लिए शॉपिंग करने गई होंगी। वैसे अर्जुन कपूर और बहन अंशुला के साथ जाह्नवी और खुशी के रिश्ते के बारे में बात करें तो श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और बहन अंशुला ने मिलकर जाह्नवी और खुशी को संभाला।

Bollywood Tadka

उस समय अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ थे। जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

 

:

jahnavi kapoorspottedshopping complexlatest picturessonam kapoorwedding

loading...