main page

ये लाल इश्क! बैकलेस चोली में जाह्नवी ने ढाया कहर, लहंगे को लहराते हुए रैंप पर उतरी एक्ट्रेस ने धड़काया सबका दिल

Updated 26 March, 2022 03:04:25 PM

लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन रैंप पर एक बार फिर बी-टाउन की हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। जहां पहले शनाया कपूर, कंगना रनौत, मीरा राजपूत ने अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर वार किए। वहीं चौथे दिन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर डिजाइनर Punit Balana के लिए शो स्टॉपर बनीं। ये कहना गलत नहीं हैं कि  जाह्नवी कपूर बी-टाउन की उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्हें अपने सरटॉरियर फैशन से लोगों का ध्यान खींचना अच्छे से आता है।

मुंबई: लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन रैंप पर एक बार फिर बी-टाउन की हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। जहां पहले शनाया कपूर, कंगना रनौत, मीरा राजपूत ने अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर वार किए। वहीं चौथे दिन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर डिजाइनर Punit Balana के लिए शो स्टॉपर बनीं।

Bollywood Tadka

ये कहना गलत नहीं हैं कि  जाह्नवी कपूर बी-टाउन की उन हसीनाओं में से एक हैं जिन्हें अपने सरटॉरियर फैशन से लोगों का ध्यान खींचना अच्छे से आता है। वहीं लैक्मे फैशन वीक में अपने अंदाज से जाह्नवी ने इस बात को साबित कर दिया।

Bollywood Tadka

रैंप पर जाह्नवी ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल धड़काया। लुक की बात करें तो जाह्नवी रेड कलर के लंहगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने बैलकेस चोली कैरी की थी।

Bollywood Tadka

उनकी इस चोली के बैक पर क्रिसक्रोस बना था। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। लहंगे के साथ उन्होंने रेड दुपट्टा कैरी किया जिसे उन्होंने अपनी कलाई पर बांधा था। रैंप पर जाह्नवी ने कातिलाना अंदाज में वाॅक की। फैंस जाह्नवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो को आखिरी बार फिल्म रूही में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'दोस्ताना 2','गुड लक जैरी' जैसी फिल्मों में दिखेंगी। 

Bollywood Tadka

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Janhvi kapoorstunning lookrampLakme Fashion WeekBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...