जैस्मीन भसीन को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बीते कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से हाॅस्पिटल में भर्ती एक्ट्रेस को अब डिस्चार्ज मिल गया है। जैस्मीन को पेट में इनफेक्शन हो जाने का कारण वह अस्पताल में भर्ती थीं।
11 Oct, 2023 06:36 PMमुंबई: जैस्मीन भसीन को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बीते कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से हाॅस्पिटल में भर्ती एक्ट्रेस को अब डिस्चार्ज मिल गया है। जैस्मीन को पेट में इनफेक्शन हो जाने का कारण वह अस्पताल में भर्ती थीं।
3 दिन अस्पताल में रहने के बाद अब जैस्मिन घर आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद जैस्मिन ने दी है। जैस्मिन ने हाॅस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'बाय बाय अस्पताल। आशा है कि आपसे जल्दी मुलाकात नहीं होगी। पिछले तीन दिन बहुत मुश्किल और क्रिटिकल थे। लेकिन मैंने वापसी कर ली है। पहले से बेहतर और मजबूत हूं। इतना प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।'
इसके अलावा जैस्मीन ने अली गोनी की एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर कर उन्होंने अपने प्यार की खूब तारीफ की है। उन्होंने लिखा-मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरे पार्टनर, मेरे सबसे अच्छे दोस्त अली गोनी मेरे साथ 24x7 रहे। मैं उनका भी जिक्र करना चाहूंगी।'