main page

'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाउ' मीम जमकर वायरल, इन बड़ी हस्तियों ने फॉलो किया ट्रेंड

Updated 31 October, 2023 05:08:18 PM

हाल ही में एक ट्रेंड चल रहा है। जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।  मीम है, "जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ। दरअसल, इस लाइन ने काफी हलचल मचा दी है। इसका श्रेय दीपिका पादुकोन और सान्या मल्होत्रा ​​जैसी कई मशहूर हस्तियों को जाता है।

नई दिल्ली। हाल ही में एक ट्रेंड चल रहा है। जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।  मीम है, "जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ। दरअसल, इस लाइन ने काफी हलचल मचा दी है। इसका श्रेय दीपिका पादुकोन और सान्या मल्होत्रा ​​जैसी कई मशहूर हस्तियों को जाता है। दरअसल ये वीडियो जसमीन कौर नाम की एक महिला का है, जिन्होंने कपड़े डिसप्ले करते हुए ये लाइन्स कहीं थी. जसमीन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ये जमकर वायरल हो रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝔾𝕆-ℝ𝔸𝕎 𝔾𝕒𝕨𝕒𝕟𝕕 ℙ𝕙𝕠𝕥𝕠𝕘𝕣𝕒𝕡𝕙𝕪 (@camophilic_ggp93)

सान्या मल्होत्रा और दीपिका ​​ने सोशल मीडिया पर रील की साझा 
अपनी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली सान्या मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा की है, जिसमें वह कैची लिरिक्स "जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ" पर थिरकती नजर आ रही हैं। इसमें वह एक खूबसूरत काले रंग के कपड़े पहने हुए है। दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण ने एक रील साझा की, जहां वह "जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ" को अपने मजाकिया अंदाज में प्रदर्शित करतीं हुई नजर आई। यह मीम तब शुरू हुआ जब लोगों ने इंटरनेट पर जैस्मीन कौर के ड्रेस मटेरियल को बढ़ावा देने वाले उत्साही वीडियो की खोज की। अपने एक वीडियो में, वह बार-बार ड्रेस मटेरियल को"जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ कहतीं हैं।" यह सरल लेकिन कैची लाइन कई क्रिएटिव और फनी मीम्स को प्रेरित करते हुए लोकप्रिय बन गई।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

 

सान्या मल्होत्रा ​​के पास रोमांचक है लाइनअप 

इस वायरल सनसनी में शामिल होने के अलावा, सान्या मल्होत्रा ​​के पास आगामी परियोजनाओं की एक रोमांचक लाइनअप है। जिसमें मेघना गुलज़ार की "सैम बहादुर" और  "मिसेज" शामिल है, जिसका प्रीमियर 2023 में टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)   

 

यशराज मुहाटे ने बनाया म्यूजिकल ट्रैक 
"जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ" मीम एक तस्वीर बनने तक ही नहीं रुका बल्कि इसने म्यूजिक कंपोजर यशराज मुहाटे को भी इस लाइन का उपयोग करके एक म्यूजिकल ट्रैक बनाने के लिए प्रेरित किया। उनके योगदान ने मीम की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया, जिससे यह सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए और भी अधिक फनी हो गया। आपको बता दें यशराज मुहाटे वहीं है जिन्होंने 'रसोड़े में कौन था' म्यूजिकल ट्रैक बनाया था जो कि जमकर वायरल हुआ था।

 

Content Editor: Varsha Yadav

celebrities followedTrending NewsYashraj MuhateSanya MalhotraDeepika padukone

loading...