main page

Janmashtami 2021: कृष्ण की राधा बनीं काजल अग्रवाल, हाथों में मुरली थाम झूले पर बैठ यूं मनाई जन्माष्टमी

Updated 30 August, 2021 12:59:58 PM

कृष्ण जन्माष्टमी भारत में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को हर साल जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यह त्योहार 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जा रहा है। आम जनता के साथ साथ बी-टाउन स्टार्स ने भी  जन्माष्टमी पर ''जय श्री कृष्‍ण'' का जयकारे लगाए।

मुंबई: कृष्ण जन्माष्टमी भारत में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म को हर साल जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी यह त्योहार 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जा रहा है। आम जनता के साथ साथ बी-टाउन स्टार्स ने भी  जन्माष्टमी पर 'जय श्री कृष्‍ण' का जयकारे लगाए।

Bollywood Tadka

विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाते हुए बाॅलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में काजल राधा लुक में दिख रही हैं। वह राधा-कृष्ण की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो काजल रेड एंड ऑफ व्हाइट अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। उन्हें अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में काजल हाथों में बांसूरी थामें नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह हाथ में बांसूरी लिए झूले पर बैठी हैं। काजल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बाक करें तो काजल इन दिनों अपनी एक हिन्दी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा काजल जल्दी ही चिरंजीवी स्टारर फिल्म आचार्य में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक कोरतल्ला शिवा हैं। काजल तमिल फिल्म इंडियन 2 और हे सिनामिका में नजर आने वाली हैं।

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kajal AggarwalcelebrateJanmashtamipicturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...