main page

ब्लीडिंग, दर्द और घबराहट..न्यू मॉम काजल अग्रवाल ने शेयर किया प्रेग्नेंसी अनुभव, बोलीं- पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं, लेकिन खूबसूरत जरूर होता

Updated 21 April, 2022 03:45:05 PM

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 19 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के एक दिन बाद ही काजल ने अपने बेटे का नाम अनाउंस कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। वहीं अब बेटे को जन्म के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने गर्भावस्थ

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 19 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के एक दिन बाद ही काजल ने अपने बेटे का नाम अनाउंस कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। वहीं अब बेटे को जन्म के बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने गर्भावस्था के अनुभव को शेयर किया है।

 

काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गोल्डन आउटफिट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- अपने बेटे नील का दुनिया में स्वागत करके बेहद खुश और उत्साहित हूं। बच्चे को जन्म देना एक लंबी, थका देने वाली लेकिन संतोषजनक प्रक्रिया है। जन्म के बाद जब मैंने नील को पहली बार अपने सीने से लगाया था, उस पल को शब्दों को बयां करना मुश्किल सा लगा। बेशक यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था।

 

उन्होंने आगे लिखा- तीन रात मैं सो नहीं पाई। सुबह में ब्लीडिंग हुई। बेली काफी दर्द कर रही थी। स्किन स्ट्रेच हो रही थी। फ्रोजन पैड्स, ब्रेस्ट्स पंप, अजीब महसूस होना, चिंता, सबकुछ एक साथ हो रहा था। नील के जन्म के बाद अब सब सही लगने लगा है। अब सुबह की शुरुआत बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में देखने, उसे किस देने से होने लगी है। अब हम दोनों एक-दूसरे को पहचानने लगे हैं, आगे बढ़ रहे हैं, सीख रहे हैं और इस शानदार जर्नी में साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। रियलिटी में देखा जाए तो पोस्टपार्टम ग्लैमरस तो नहीं होता, लेकिन खूबसूरत जरूर होता है।"

 


बता दें, काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। यह एक निजी समारोह था, जिसमें कपल का परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के दो साल बाद अब काजल-गौतम ने 19 अप्रैल, 2022 को क्यूट बेटे का स्वागत किया है, जिसके बाद दोनों की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

  
 

Content Writer: suman prajapati

Kajal AggarwalSharesPregnancyExperiencesonNeil BirthBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...