एक्ट्रेस काजोल 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो हर रोल को बड़ी शिद्दत से निभाकर लोगों का दिल जीत लेती हैं। 90s की फिल्मों में काजोल हर रोल में फिट बैठती थीं। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुश कभी गम' में वह सज संवरकर अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती नजर आईं थी। हालांकि, अब सालों बाद काजोल ने खुलासा किया कि उन्हें इस तरह करवा चौथ का व्रत मनाए जाने से दिक्कत है।
05 Jul, 2023 11:40 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजोल 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो हर रोल को बड़ी शिद्दत से निभाकर लोगों का दिल जीत लेती हैं। 90s की फिल्मों में काजोल हर रोल में फिट बैठती थीं। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुश कभी गम' में वह सज संवरकर अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती नजर आईं थी। हालांकि, अब सालों बाद काजोल ने खुलासा किया कि उन्हें इस तरह करवा चौथ का व्रत मनाए जाने से दिक्कत है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि किस तरह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुश कभी गम' ने करवा चौथ खराब कर दिया है।
दरअसल, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल शाहरुख खान के किरदार राज के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इसे सेलिब्रेट करने के लिए सभी महिलाएं सज-धजकर घर में एक जगह इकट्ठा होती हैं। सारी रस्में करती हैं। पूरे घर को सजाया जाता है। उसी तरह 'कभी खुशी कभी गम' में भी लंदन में करवा चौथ के व्रत को धूमधाम से मनाते हुए दिखाया गया।
इस बारे में अब बात करते हुए काजोल ने कहा, ''कभी खुशी कभी गम' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जो करवा चौथ दिखाया गया, उसने सभी पुरुषों और महिलाओं के लिए करवा चौथ खराब कर दिया है। अब उन्हें अच्छे कपड़े पहनने होते हैं। पहले यह काफी सिंपल सेरेमनी होती थी। लेकिन अचानक ही करवा चौथ एक बड़ा फंक्शन बन गया। एक फैशन डील बन गया है, जहां हर किसी को तैयार होना पड़ता है। महिलाओं को ज्वेलरी पहननी है, पूरी दुकान बनकर बैठ जाओ बस। जब तक आप अच्छी दिख रही हैं, तब तक भूख भी चलेगी।'
काजोल ने खुलासा कि उन्हें कई ऐसी महिलाएं मिलीं, जिन्होंने उनसे आकर कहा कि तुम लोगों ने हमारे लिए करवा चौथ खराब कर दिया। अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि सेलेब्रिटीज करवा चौथ कैसे मनाते हैं। काजोल ने कहा कि अब तो पपराजी भी हमारे घर के बाहर आ जाते हैं और पूछते हैं कि चांद देखा कि नहीं इस साल।
वहीं, काम की बात करें तो काजोल हालिया रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब एक्ट्रेस जल्द ही 'द ट्रायल' में नजर आएंगी, जो 14 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।