बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। मंगलवार शाम काजोल बेटी न्यासा के साथ सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान काजोल ऑल ब्लैक लुक में काफी ग्लैमरस नजर आईं।
10 Jul, 2019 09:36 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। मंगलवार शाम काजोल बेटी न्यासा के साथ सैलून के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान काजोल ऑल ब्लैक लुक में काफी ग्लैमरस नजर आईं।
इस दौरान काजोल ब्लैक जंपसूट में दिखीं।। इस आउटफिट के साथ उन्होंने व्हाइट बैग और स्टाइलिश शेड्स लगाए थे।
वहीं न्यासा की बात करें तो वह व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और चप्पल में दिखाई दीं।
इस लुक में वो काफी स्टनिंग दिख रही थीं। इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है जैसे मां-बेटी मीडिया को पोज देने के मूड में नहीं थीं। काजोल और न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द 'तानाजी' फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान अहम किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। काजोल की यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।