main page

किसान आंदोलन मामले में विवादिद बयान पर दर्ज FIR के खिलाफ कंगना ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, की केस रद्द करने की मांग

Updated 10 December, 2021 10:45:46 AM

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि वो अपने बयानों के चलते कई बार कानूनी पचड़े में भी फंस चुकी हैं, लेकिन वो अपनी बातों से कभी पीछे नहीं हटतीं। बीते दिनों कंगना के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर दिए गए खालिस्तान वाले बयान पर मामला दर्ज किया गया था। अब इसी मामल

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि वो अपने बयानों के चलते कई बार कानूनी पचड़े में भी फंस चुकी हैं, लेकिन वो अपनी बातों से कभी पीछे नहीं हटतीं। बीते दिनों कंगना के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर दिए गए खालिस्तान वाले बयान पर मामला दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में धाकड़ गर्ल ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में याचिका दायर करते हुए एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।  

कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया है। अब कंगना ने उन पर "गलत तरीके से दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करके अपने वैध अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए" उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी के जरिए दायर याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला नहीं बनता।


उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि कंगना ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के तहत अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए, कृषि कानूनों को निरस्त करने के बाद प्रतिबंधित संगठन के कृत्यों की कड़ी निंदा की।


बता दें, तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद कंगना ने विवादित बयान दिया था। एक्ट्रेस के विवादित बयान पर देश भर विरोध किया गया था और एफआईआर दर्ज कराई गई थीं।  


बता दें, कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रही हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था, लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए, उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।

  

Content Writer: suman prajapati

Kangana RanautdemandscancelFIRBombay High CourtBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...