main page

Y+ सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं कंगना, ट्वीट कर लिखा-‘भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं‘

Updated 14 September, 2020 09:52:39 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस 4 दिन के लिए मुंबई आई थीं। वहीं आज कंगना   मुंबई से मनाली  अपने घर वापस लौट रही हैं। एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कंगना रनौत Y+ सिक्योरिटी के साथ मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस 4 दिन के लिए मुंबई आई थीं। वहीं आज कंगना  
मुंबई से मनाली  अपने घर वापस लौट रही हैं। एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कंगना रनौत Y+ सिक्योरिटी के साथ मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Bollywood Tadka

कंगना रनौत ने ट्वीट कर मुंबई से मनाली वापस लौटने की बात लिखी है। कंगना ने लिखा-‘भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं।

Bollywood Tadka

जिस तरह मुझे इन दिनों परेशान किया गया, मेरे ऊपर अटैक किया गया, मुझे गलत चीजें बोली गईं, मेरा घर तोड़ने की धमकी दी गई और मेरा ऑफिस तोड़ा, सिक्योरिटी को हथियार के साथ मेरे आसपास रहने के लिए कहा गया, मुझे लगता है पाकिस्तान से तुलना करना धमाकेदार रहा।’

Bollywood Tadka

बता दें कि कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई आई थीं। शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न आने के साथ धमकी दी थी, जिसके बाद कंगना ने यह कदम उठाया था। जिस दिन कंगना मुंबई पहुंची उसी दिन बीएमसी ने उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण के चलते बुलडोजर चला दिया था। इसी के चलते हाल ही में कंगना महाराष्ट्र के गर्वनर से भी मिली थीं। 

: Smita Sharma

kangana ranautleavemumbaisanjay rautBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...