बहुत ही कम होता है जब एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी की तारीफ करें, वर्ना वो अक्सर लोगों की वाट लगाती नजर आती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से अब तक कंगना कई स्टार्स को अपने निशाने पर लेकर उनकी पोल खोल चुकी हैं। वहीं, कई बार वह कुछ सेलेब्स की तारीफ भी करती नजर आईं हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड क्वीन ने हालिया रिलीज ह
08 Sep, 2023 10:28 AMबॉलीवुड तड़का टीम. बहुत ही कम होता है जब एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी की तारीफ करें, वर्ना वो अक्सर लोगों की वाट लगाती नजर आती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से अब तक कंगना कई स्टार्स को अपने निशाने पर लेकर उनकी पोल खोल चुकी हैं। वहीं, कई बार वह कुछ सेलेब्स की तारीफ भी करती नजर आईं हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड क्वीन ने हालिया रिलीज हुई फिल्म जवान के लिए शाहरुख खान की तारीफों के कसीदे पढ़ें हैं और उन्हें सिनेमा का भगवान बताया है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लंबा-चौथा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'नब्बे के दशक के लवर बॉय बनकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। फिर एक दशक तक शाह रुख खान ने बहुत स्ट्रगल किया अब वह 50s उम्र में लोगों के मास सुपरहीरो बनकर उभरे हैं। यह रियल लाइफ में किसी महानायक वाली कहानी से कम नहीं है। मुझे वह समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए मास्टर क्लास है, जो लंबे करियर का आनंद ले रहे है। उन्हें सीखना चाहिए कि किस तरह एक बार फिर खुद को दोबारा खड़ा करें और स्थापित करें।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं, जिनकी भारत को न केवल उनके हग्स और डिंपल के कारण जरूरत है, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए जरूरी है। इस के साथ एक्ट्रेस ने जवान की पूरी टीम को बधाई दी।

बता दें, एटली द्वारा निर्देशित जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा सुपरस्टार शाहरुख खान संग लीड रोल में नजर आई हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।