main page

Birthday Wish: कंगना ने दिवंगत सुशांत सिंह को किया याद, तस्वीर शेयर कर लिखा 'आसमान में चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई'

Updated 21 January, 2022 12:28:56 PM

आज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। अगर वो जिंदा होते तो 21 जनवरी को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करते, लेकिन वो करीब डेढ़ साल पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भले ही सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों में जिंदा हैं और आज उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत एक्टर को याद कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी दुनिया अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश किया है और उन्हें खास अंदाज में याद किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. आज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। अगर वो जिंदा होते तो 21 जनवरी को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करते, लेकिन वो करीब डेढ़ साल पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भले ही सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों में जिंदा हैं और आज उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत एक्टर को याद कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी दुनिया अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश किया है और उन्हें खास अंदाज में याद किया है।


कंगना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सुशांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'आसमान में चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई'। एक्ट्रेस की इस स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। 14 जून, 2022 में उनकी लाश बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटकती हुई मिली थी। उनकी अचानक मौत की खबर ने दुनिया को हिलाकर रख दिया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Kangana RanautwishesbirthdaylateSushant Singh RajputBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...