main page

एक-दूजे के हुए कनिका-गौतम: 3 बच्चों की मां कनिका कपूर ने रचाई दूसरी शादी,पिंक जोड़े में दुल्हन बन खूब जचीं 43 की सिंगर

Updated 21 May, 2022 09:19:39 AM

आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बेबी डॉल फेम कनिका कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। कनिका कपूर 20 मई 2022 को मंगेतर गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल सात फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ। कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लंदन से सामने आ चुके हैं। आइए आपको दिखाते हैं कनिका कपूर और गौतम की श

मुंबई: आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बेबी डॉल फेम कनिका कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। कनिका कपूर 20 मई 2022 को मंगेतर गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल सात फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ। कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लंदन से सामने आ चुके हैं।आइए आपको दिखाते हैं कनिका कपूर और गौतम की शादी की तस्वीरें और वीडियो।

Bollywood Tadka

अपने इस खास दिन के लिए कनिका कपूर ने खूबसूरत पिंक लहंगे को चुना जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। मांग टीका, चोकर, पिंक एंड सिल्वर चूड़ियां, रिंग, कलीरे दुल्हन बनीं कनिका के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

उनके साथ दूल्हे राजा गौतम ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। कनिका कपूर की दुल्हन वाली तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की एंट्री वाले वीडियो से लेकर मंडप और वरमाला की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

Bollywood Tadka

दोनों ही कपल साथ में खूब जच रहे हैं। साथ ही उनके दोस्त और चाहने वाले जमकर बधाईयां दे रहे हैं। कनिका के पति गौतम गौतम NRI बिजनसमैन हैं।कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है।

Bollywood Tadka

इससे पहले कनिका कपूर को 18 साल की उम्र में बिजनसैम राज से प्यार हुआ था। साल 1998 में दोनों ने शादी की और लंदन शिफ्ट हो गए। दोनों के तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं लेकिन साल 2012 में राज और कनिका ने अलग होने का फैसला लिया।

Bollywood Tadka

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kanika KapoorTies The KnotSecond TimeNRI BusinessmanGautamBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...