बॉलीवुड से हॉलीवुड तक टोंक का नाम रोशन करने वाले फिल्म एक्टर इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। हाल ही में उनकी पार्थिक शरीर की कुछ तस्वीरें आईं हैं।
29 Apr, 2020 04:57 PMमुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक टोंक का नाम रोशन करने वाले फिल्म एक्टर इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। हाल ही में उनकी पार्थिक शरीर की कुछ तस्वीरें आईं हैं।
लाॅकडाउन के चलते इरफान के सुपुर्द-ए-खाक में परिवार के लोग और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। वहीं काॅमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर मीका सिंह भी इरफान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
बता दें कि इरफान के निधन से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ से लेकर सलमान खान तक ने एक्टर के निधन पर शोक जताया। जानकारी के लिए बता दें कि इरफान पिछले काफी वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लड़ रहे थे और उन्हें आंतों का संक्रमण भी हो गया था
काम की बात करें तो इरफान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और राधिका मदान थीं। फिल्म में इरफान की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
इरफान खान की पत्नी और बेटा