main page

अपने दो अनमोल रत्नों संग करण जौहर ने फैंस को एडवांस में दी दीवाली की शुभकामनाएं, यश और रुही की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Updated 10 November, 2023 05:42:24 PM

10 नवंबर को पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के साथ ही दीवाली उत्सव की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने बच्चों संग खास वीडियो शेयर कर फैंस को एडवांस दीवाली की बधाई दी है।

 

बॉलीवुड तड़का टीम. 10 नवंबर को पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के साथ ही दीवाली उत्सव की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने बच्चों संग खास वीडियो शेयर कर फैंस को एडवांस दीवाली की बधाई दी है।  

Bollywood Tadka

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे यश और बेटी रूही संग एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियों में करण और उनके बच्चों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। वह कभी अपने बच्चों को किस करते दिख रहे हैं तो कभी बच्चे अपने पापा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में फिल्ममेकर ने लिखा- मेरे दो अनमोल रत्न..हैप्पी दीवाली आप सबको !!!! जिंदगी के लिए प्यार और रौशनी।

 


फैंस करण के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

Karan JoharwishesDiwalivideokidsYashRuhiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...