main page

तेजस्वी संग शादी के सवालों पर Karan Kundra ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम निब्बा निब्बी नहीं हैं'

Updated 06 May, 2023 12:59:28 PM

Karan Kundra broke silence on the question of marriage with Tejashwi

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पॉपुलर कपल में से एक हैं। फैंस दोनों की कैमेस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, जहां वह कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि, कई बार फैंस दोनों को जल्द शादी करने की सलाह दे चुके हैं। जिस पर करण कुंद्रा ने अब बात की है। 

 

करण ने तेजस्वी संग शादी को लेकर कही ये बात
करण कुंद्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी संग अपनी शादी के बारे में बात की है। जब उनसे सवाल रोका सेरेमनी के बारे में सवाल किया गया तो, करण ने कहा कि- उनकी और तेजस्वी की भविष्य की बहुत बड़ी योजनाएं है और दोनों एक दूसरे को उसीके लिए प्रेरित करते रहते हैं। करण ने कहा कि हमारे बड़े सपने हैं और हम उन्हें पूरा करने के लिए एख दूसरे पर जोर देते हैं। हरतीन या चार दिम में हम बैठकर अपने लक्ष्यों पर चर्चा करते हैं। मैं इंस्टाग्राम पर कुछ देता हूं मैं उसे भेजता हूं और वह मुझे भी मोटिवेशनल पोस्ट भेजती है, कि करण हमें यह करना है, वह पूरा करना है। हमारे लक्ष्य बहुत उच्च स्तर पर हैं। हम निब्बा निब्बी नहीं हैं। 

बिग बॉस के घर में हुआ था प्यार
बता दें कि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरु हुई थी। दोनों को शो के दौरान प्यार हुआ था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ जाते हैं। 

Content Editor: kahkasha

Karan KundraTejasswi PrakashKaran Tejasswi MarriageKaran Kundra NewsWeddingEntertainment newsTelevision Ness

loading...