main page

Bollywood Top News: गैरेज से गायब हुई करण कुंद्रा की नई विंटेज कार..राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने रचाई दूसरी शादी

Updated 07 March, 2024 05:18:02 PM

करण कुंद्रा की नई विंटेज कार गायब हो गई है। ये वहीं कार है जिस पर बैठकर बुधवार, 6 मार्च को करण कुंद्रा पोज दे रहे थे। अब उसी कार अता-पता नहीं है। राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने शादी रचा ली है। यह शादी उन्होंने 'बिग बॉस 12' की एक कंटेस्टेंट से की है

मुंबई: करण कुंद्रा की नई विंटेज कार गायब हो गई है। ये वहीं कार है जिस पर बैठकर बुधवार, 6 मार्च को करण कुंद्रा पोज दे रहे थे। अब उसी कार अता-पता नहीं है। राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने शादी रचा ली है। यह शादी उन्होंने 'बिग बॉस 12' की एक कंटेस्टेंट से की है। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि सोमी खान हैं। न्यूलीवेड्स रकुल-जैकी ने हाल ही में मां कामाख्या के दर्शन किए जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए डालते हैं बाॅलीवुड की टाॅप खबरों पर एक नजर....


चंद घंटों पहले जिस विंटेज कार पर बैठ टशन मार रहे थे करण कुंद्रा, हो गई चोरी

करण कुंद्रा को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि करण कुंद्रा की नई विंटेज कार गायब हो गई है। ये वहीं कार है जिस पर बैठकर बुधवार, 6 मार्च को करण कुंद्रा पोज दे रहे थे। अब उसी कार अता-पता नहीं है। करण कुंद्रा ने हाल ही हिंदुस्तान मोटर्स कंटेसा खरीदी थी। पर एक ही दिन बाद वह लापता हो गई हालांकि अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि करण कुंद्रा की कार किसी ने चुराई है या फिर किसी ने प्रैंक किया।

 

 

जयपुर में शादी के बंधन में बंधे राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान

आदिल खान दुर्रानी तो आप सबको याद ही होंगे। वही राखी सावंत के पूर्व पति। राखी सावंत ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके बाद राखी सावंत और आदिल खान ने मीडिया में एक-दूसरे की खूब छीछालेदर की थी। वहीं अब खबर आ रही है राखी सावंत के एक्स पति आदिल ने शादी रचा ली है। यह शादी उन्होंने 'बिग बॉस 12' की एक कंटेस्टेंट से की है। यह खबर वाकई चौंकाने वाली है।

न्यूलीवेड्स रकुल-जैकी ने किए मां कामाख्या के दर्शन

 बाॅलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में नए जीवन की शुरुआत की। ऐसे में ये कपल धार्मिक स्थलों पर जाकर अपने खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा है।  कुछ दिन पहले ही ये न्यूली वेड कपल गोल्डन टेंपल आशीर्वाद लेने गया था। वहीं अब रकुल पति जैकी भगनानी, ससुराल वालों और मायके वालों के साथ गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर पहुंची।


बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर

  बुधवार को यानी 6 मार्च को जाह्नवी कपूर ने 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे पर लगभग हर बार ही जाह्नवी कपूर तिरुमाला तिरुपति दर्शन करने पहुंचती हैं। हर साल की तरह इस साल भी जाह्नवी भगवान वेंकटेश के दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और खास दोस्त ओरी भी नजर आए।  

जैकलीन फर्नांडिस के अपार्टमेंट में लगी आग

बुधवार की रात (6 मार्च) को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में आग लग गई जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया।  सीना की बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह आग की चपेट में पूरा फ्लोर आ गया है।

 

It's a Baby Girl:  38 की उम्र में चौथी बार मां बनीं 'वंडर वुमेन' फेम गैल गैडोट

 'वंडर वुमेन' फेम  गैल गैडोट के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। गैल गैडोट चौथी बार मां बन गई हैं। 38 की एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। गैल गैडोट की मां बनने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया क्योंकि हर कोई इस बात से अनजान था कि वो प्रेग्नेंट हैं। 'वंडर वुमेन' ने 6 मार्च को सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लाडली के नाम का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपनी न्यूबाॅर्न बेबी का नाम ओरी रखा है।


काजल अग्रवाल के साथ बदतमीजी पर उतरा शख्स

  स्टार्स का उनके फैंस के साथ खास रिश्ता होता है। फैंस के बिना उनका करियर अधूरा माना जाता है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कई बार तो फैंस अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए सिक्योरिटी तोड़कर भी आगे आते हैं। स्टार्स को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर अपने पसंदीदा कलाकारों से बदतमीजी कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ भी हुआ।  

'एनिमल' की सक्सेस के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने मुंडवाया सिर

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। रणबीर कपूर, बाॅबी देओल स्टारर फिल्म ने ग्लोबली 900 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस सफलता के जश्न के लिए संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही अपने बाल दान कर दिए। उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में सिर मुंडवाया।  


प्रेग्नेंट है परिणीति चोपड़ा !

 बी-टाउन से इस समय कई पाॅजिटिव खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, यामी गौतम जैसी हसीनाओं ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मां बनने वाली हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि शादी के 5 महीने बाद ही परिणीति प्रेग्नेंट हो गईं हैं। दरअसल परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में दिखीं, जिसके बाद से इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।हाल ही में परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं। उन्हें इस लुक में देखकर लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास खूब लगा रहे हैं। 

 12 मार्च को मंगेतर संग सात फेरे लेंगी मीरा

प्रियंका चोपड़ा के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। खबर है कि मीरा चोपड़ा 12 मार्च को मंगेतर रक्षित केजरीवाल के साथ शादी रचाने वाली हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

Karan KundraRakhi SawantAdil KhanSomi KhanRakul Preet SinghJackky BhagnaniJanhvi KapoorShikhar PahariyaGal GadotKajal AggarwalParineeti ChopraMeera ChopraBollywood NewsEntertainmentTelevision News

loading...