main page

करण कुद्रां ने वीडियो शेयर कर शिवांगी जोशी को किया बर्थडे विश, दोनों ने 'बादशाह' के गाने पर दिखाया स्वैग

Updated 18 May, 2021 06:49:01 PM

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्टर करण कुद्रां ने भी खास अंदाज में शिवांगी को बर्थडे विश किया है। करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्टर करण कुद्रां ने भी खास अंदाज में शिवांगी को बर्थडे विश किया है। करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

Bollywood Tadka
वीडियो में करण व्हाइट और शिवांगी रेड आउटफिट नजर आ रहे हैं। दोनों ने चश्मा लगाया हुआ है और बादशाह के गाने Tareefan पर स्वैग दिखा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'स्वीटेस्ट पॉवरहाउस सुपर गर्ल शिवांगी जोशी को जन्मदिन की बधाई। भगवान तुम्हारी हर कामना पूरी करें और तुम्हें हर खुशी दें। ऐसे ही चमकती रहो छोटी...।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें शिवांगी के को-स्टार कार्तिक उर्फ मोहसिन खान ने भी एक्ट्रेस को विश किया है और करण कुद्रां के वीडियो को लाइक किया है। शिवांगी इन दिनों गुजरात में शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग कर रही हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

karan kundrawishesbirthdayshivangi joshiBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...