main page

रेप आरोपी एक्टर करण ओबेरॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated 09 May, 2019 03:51:36 PM

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। अब करण को मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करण के वकील दिनेश तिवारी कल उनकी जमानत के लिए आवेदन करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस ने कस्टडी में लिया

मुंबई: टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। अब करण को मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करण के वकील दिनेश तिवारी कल उनकी जमानत के लिए आवेदन करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस ने कस्टडी में लिया था। पुलिस ने करण को 6 मई को गिरफ्तार किया था। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है।

 

Bollywood Tadka


महिला के अनुसार दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। महिला ने बताया कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया था। महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप भी किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की थी।

 

Bollywood Tadka


इस मामला के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी करण के सपोर्ट में उतर आए हैं। करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं। करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था। पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं। पूजा ने करण को बेगुनाह बताया।

: Konika

Karan Oberoijudicial custodyLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...