मौनी रॉय की शादी के बाद अब एक और स्टार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं 2022 की सबसे फेमस शादियों में एक करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की। करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी करेगी। 3 फरवरी को हल्दी समारोह के साथ प्री-वेडिंग उत्सव शुरू हुआ। करिश्मा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं।
04 Feb, 2022 03:33 PMमुंबई: मौनी रॉय की शादी के बाद अब एक और स्टार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं 2022 की सबसे फेमस शादियों में एक करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की। करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी करेगी। 3 फरवरी को हल्दी समारोह के साथ प्री-वेडिंग उत्सव शुरू हुआ। करिश्मा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं।
हल्दी सेरेमनी के लिए करिश्मा व्हाइट कलर के आउटफिट को चुना जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसके लिए कोई भारी भरकम ज्वैलरी नहीं बल्कि फ्लोरल ज्वैलरी को चुना। करिश्मा तन्ना के लिए फूलों के गहने तैयार किए गए थे।
इसमें माथा पट्टी, झुमके, हाथ फूल और कलीरे शामिल थे। इनमें मोगरे के फूलों की कलियों के साथ ही गोल्डन बीड्स और क्रिस्टल क्लियर स्टोन्स का यूज भी किया गया था। करिश्मा के बाल लाइट वेव्स में स्टाइल थे और उनका मेकअप नैचरल था।
वह टब में बैठ होने वाले पति को हल्दी लगाते हुए मुस्कार रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में कपल खिलखिलाते हुए पोज दे रहे है।
इसके अलावा करिश्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके हल्दी के लिए तैयार होने से लेकर वरुण संग फोटोशूट करवाते के पलों को दिखाया गया है। इस दौरान एक तस्वीर में करिश्मा वरुण लिपलाॅक करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही दोनों शादी की रस्मों के साथ कुछ गेस्म खेलते दिख रहे हैं।