एक्टर कार्तिक आर्यन अपने काम में जी तोड़ मेहनत करने के साथ ही भगवान में भी बड़ी आस्था रखते हैं। उन्हें अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के बीच मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेते देखा जाता है। अब हाल ही में कार्तिक ने पुणे के एक गणेश मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
28 Oct, 2023 01:52 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर कार्तिक आर्यन अपने काम में जी तोड़ मेहनत करने के साथ ही भगवान में भी बड़ी आस्था रखते हैं। उन्हें अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के बीच मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेते देखा जाता है। अब हाल ही में कार्तिक ने पुणे के एक गणेश मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
 
सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में नारियल ले रखा है और भगवान की मूर्ति के आगे खड़े होकर उनकी अराधना करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक्टर पिंक कुर्ता के साथ गले में येलो साफा लिए नजर आ रहे हैं।
काम की बात करें तो 'भूल भुलैया 2', 'सत्य प्रेम की कथा' जैसी कई फिल्में करने के बाद अब कार्तिक आर्यन जल्द ही 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। कबीर सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज हो सकती है।