main page

सामने आया ‘The Archies’ से Khushi Kapoor का फर्स्ट लुक, ‘बेट्टी कूपर’ के रूप में जीतेंगी लोगों का दिल

Updated 05 August, 2023 04:55:06 PM

फिल्म में बेट्टी कूपर के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए, ख़ुशी ने इस किरदार को बड़े अच्छे से निभाया है।

मुंबई। बोनी कपूर और श्री देवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अपनी सफलता की ओर कदम बढ़ा रहीं हैं। खुशी कपूर, जोया अख्तर की अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म 'आर्चीज़' से स्ट्रीमिंग दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म में 'बेट्टी कूपर' के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए, ख़ुशी ने इस किरदार को बड़े अच्छे से निभाया है। फैंस को इंतजार है खुशी को ऑनस्क्रीन देखने का। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस एकदम सिंपल और मासूम नजर आ रहीं हैं।

ज़ोया की 'आर्ची' क्लासिक आर्ची कॉमिक्स में नई जान फूंकती है, जिसमें ख़ुशी कपूर 'बेट्टी कूपर' का रेल प्ले कर रहीं है। एक रेसोल्यूट और इंटेलिजेंट यंग फीमेल के डिटरमिनेशन के साथ पड़ोस की लड़की की मिठास को जोड़ते हुए, ख़ुशी एक आदर्श संतुलन बनाती है जिसने पहली झलक से ही दर्शकों को हैरान कर दिया है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Custom: Auto Desk

KHUSHI KAPOORTHE ARCHIESBETTY COOPERNETFLIXFILM

loading...