main page

हाथ में पट्टी बांधे, बिखरे बाल, पहले से काफी कमजोर हो गई हैं किरण खेर, कैंसर के इलाज के बीच पहली बार नजर आईं एक्ट्रेस

Updated 03 June, 2021 05:08:56 PM

मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वह बीते छह महीनों से अपना इलाज करवा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की ब्लड कैंसर से पीड़ित होने के बाद पहली झलक सामने आई है, जिसमें वह बदली हुई लग रही हैं। दरअसल, बुधवार को किरण खेर के बेटे और एक्टर सिकंदर खेर ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया, जिसमें एक्ट्रेस की भी झलक देखने को मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि किरण खेर सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई है। वह पहले से काफी कमजोर लग रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वह बीते छह महीनों से अपना इलाज करवा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की ब्लड कैंसर से पीड़ित होने के बाद पहली झलक सामने आई है, जिसमें वह बदली हुई लग रही हैं।

 

Bollywood Tadka


दरअसल, बुधवार को किरण खेर के बेटे और एक्टर सिकंदर खेर ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया, जिसमें एक्ट्रेस की भी झलक देखने को मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि किरण खेर सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई है। वह पहले से काफी कमजोर लग रही हैं।  


वीडियो में सिकंदर खेर कहते हैं, 'मैं अपने माता-पिता के साथ बैठा हूं और आप मिसेज खेर के पैर देख सकते हैं।' इस पर किरण अपने पैर हिलाकर फैंस से 'हैलो' कहती हैं। सिकंदर खेर फैंस से मां की तबीयत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि किरण मैम अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। इस दौरान किरण अपने बेटे से कहती हैं कि कुछ ही महीनों में 41 साल के हो जाओगे, इसलिए अब तुम्‍हें शादी कर लेनी चाहिए।'

 

Bollywood Tadka


काफी दिनों बाद किरण की झलक देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और जल्द ही उनके ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं। 
बता दें, करण खेर मल्‍टीपल मायलोमा (एक तरह के ब्‍लड कैंसर) से पीड़‍ित हैं। वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में अपना इलाज करवा रही हैं।

Content Writer: suman prajapati

Kirron Kherappearedfirst timecancer treatmentBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...