main page

Cuteness Overloaded:4 महीने के बेटे के साथ गुरु घर पहुंचे किश्वर-सुकेश, मम्मी-पापा संग निर्वैर की तस्वीरों पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

Updated 22 December, 2021 02:56:44 PM

टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने इन दिनों अपनी पेरेंटहुट लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। किश्वर और सुयश ने इसी साल एक प्यारे से बेटे के मम्मी पापा बने। कपल ने अपने लाडले का नाम निर्वैर राय रखा है। शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ये कपल लाडले के साथ काफी हैप्पी मूमेंट बिता रहा है जिसकी झलक अक्सर दोनों इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं।हाल ही में किश्वर और सुयश अपने 4 महीने के लाडले के साथ गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। ये पहली बार था जब  निर्वैर मम्मी पापा संग आउटिंग पर निकले।

मुंबई: टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने इन दिनों अपनी पेरेंटहुट लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। किश्वर और सुयश ने इसी साल एक प्यारे से बेटे के मम्मी पापा बने। कपल ने अपने लाडले का नाम निर्वैर राय रखा है।

Bollywood Tadka

शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ये कपल लाडले के साथ काफी हैप्पी मूमेंट बिता रहा है जिसकी झलक अक्सर दोनों इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं।हाल ही में किश्वर और सुयश अपने 4 महीने के लाडले के साथ गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। ये पहली बार था जब  निर्वैर मम्मी पापा संग आउटिंग पर निकले।

Bollywood Tadka

इस दौरान की कई तस्वीरें कपल ने इंस्टा पर शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो किश्वर व्हाइट सूट और प्रिंटिड दुपट्टा में नजर आ रही हैं। वहीं निर्वैर प्रिंटिड कुर्ते और धोती में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान निर्वैर ने सिर पर केसरी रूमाल बांधा है।

Bollywood Tadka

वहीं सुयश व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में निर्वैर मां किश्वर की गोद में बैठे दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पापा के साथ दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा एक तस्वीर में निर्वैर मां के सीने से लगे दिख रहे हैं। निर्वैर की क्यूटनेस देख फैंस उनपर दिल हार बैठे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

किश्वर मर्चेंट ने 27 अगस्त को  एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। किश्वर और सुयश पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Kishwer MerchantSuyyash Rai4 month sonNirvair RaiGurudwaraLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...