main page

विवादित ट्वीट के चलते मुसीबत में केआरके, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एक्टर

Updated 30 August, 2022 03:25:06 PM

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका विवादित बयान उन पर भारी पड़ गया। मलाड पुलिस ने केआरके को विवादित ट्वीट के मामले गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अब बोरिवली कोर्ट ने फिल्म क्रिटिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका विवादित बयान उन पर भारी पड़ गया। मलाड पुलिस ने केआरके को विवादित ट्वीट के मामले गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अब बोरिवली कोर्ट ने फिल्म क्रिटिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

 

केआरके को मंगलवार को 2020 के एक विवादित ट्वीट के चलते मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

 

बता दें साल 2020 में केआरके ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ विवादित ट्वीट किया था। जिसके बाद अब पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 153A, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। जिसके तुरंत बाद ही केआरके ने बोरिवली कोर्ट में बेल की अर्जी दाखिल की है, जिसकी सुनवाई शाम 4 बजे होगी।

Content Writer: suman prajapati

KRKjudicial custodycontroversialtweetBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...