main page

मां बनने वाली है 'कुमकुम भाग्य' फेम रुचि सवर्ण, महाराष्ट्र‍ियन लुक में पति संग पोज देते हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Updated 12 September, 2021 11:03:56 AM

''कुमकुम भाग्य'' फेम एक्ट्रेस रुचि सवर्ण बहुत जल्द मां बनने वाली है। रुचि और उनके पति एक्टर अंकित मोहन ने गणेश उत्सव पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर की है। रुचि और अंकित ने तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है।

मुंबई. 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस रुचि सवर्ण बहुत जल्द मां बनने वाली है। रुचि और उनके पति एक्टर अंकित मोहन ने गणेश उत्सव पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर की है। रुचि और अंकित ने तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। 

Bollywood Tadka
तस्वीरों में रुचि येलो साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र‍ियन लुक कैरी किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अंकित येलो कुर्ता और व्हाइट धोती में काफी जच रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक्टर ने रुचि के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा- 'इस पावन मौके पर खुशखबरी आ रही है...जल्द ही'। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें रुचि ने 'कुमकुम भाग्य' में दिशा पूरब खन्ना का रोल प्ले किया। अंकित ने शो में आकाश मेहरा का किरदार निभाया है। रुचि ने इसके अलावा प्यार का बंधन, तेरे लिए, फियर फाइल्स, घर आजा परदेसी, अजीब दास्तान है ये और सखी जैसे शोज में भी काम किया। अब एक्ट्रेस शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kumkum bhagyafameruchi suvarnannouncepregnancyLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...