टीवी शो 'कुंडली भाग्य' के ऋषभ यानी मनित जौरा शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने 9 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग गुपचुप सात फेरे ले लिए हैं। कपल ने यह शादी मुंबई से दूर उदयपुर में की है, जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
27 Jul, 2023 04:49 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'कुंडली भाग्य' के ऋषभ यानी मनित जौरा शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने 9 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग गुपचुप सात फेरे ले लिए हैं। कपल ने यह शादी मुंबई से दूर उदयपुर में की है, जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
मनित ने 9 जुलाई को ग्रीक की रहने वाली गर्लफ्रेंड एंड्रिया पैनागियोटोपोलू से शादी रचाई। करीब 12 दिनों तक एक्टर ने अपनी शादी पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब वह खुलासा कर चुके हैं। कपल ने उदयपुर के हेरिटेज रिसोर्ट में शादी रचाई। इस बारे में बात करते हुए मनित ने बताया, 'मैं बहुत क्लियर था कि मैं यहीं शादी के बंधन में बंधना चाहता था। शादी के दिन बारिश हो रही थी।'
शादी में मनित 108 साल पुरानी तलवार लेकर गए थे जो उनके पूर्वजों की थी। मनित ने खुलासा किया कि उनसे पहले तलवार पर केवल परिवार के पुरुष सदस्यों के नाम छिपे थे।
अपनी लव स्टोरी के बारे में मनित जौरा ने बताया कि मैं और एंड्रिया 10 साल पहले एक स्टूडेंट और टीचर के रूप में मिले थे। उन्होंने बताया कि पहले वे केवल दोस्त थे। साल 2019 में बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपनी फिलिंग्स के बारे में बताया। इसी साल एक्टर ने जनवरी में एंड्रिया को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था और अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं।