main page

खराब तबीयत के चलते लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ अस्पताल में भर्ती, बेटे आदिनाथ ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- 10 दिनों में घर आ जाएंगे

Updated 25 April, 2022 10:03:05 AM

सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर की तबीयत ठीक नहीं है। संगीतकार अस्पताल में भर्ती हैं। हृदयनाथ के बेटे आदिनाथ ने उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी है। आदिनाथ ने बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है और दस दिनों के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मुंबई. सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर की तबीयत ठीक नहीं है। संगीतकार अस्पताल में भर्ती हैं। हृदयनाथ के बेटे आदिनाथ ने उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी है। आदिनाथ ने बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है और दस दिनों के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

 Bollywood Tadka
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह को आदिनाथ ने संबोधित किया और कहा कि उनके पिता ही हमेशा इस मौके पर स्वागत भाषण देते थे और ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते थे। इस साल वह ऐसा करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वह इस समय अस्पताल में हैं। भगवान की कृपा से वह अगले 8-10 दिनों में घर वापस आ जाएंगे। उनकी हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Bollywood Tadka
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल थे और पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार उन्हें ही दिया गया। पीएम मोदी ने अपनी थैंक यू स्पीच में हृदयनाथ के जल्द ठीक होने की कामना भी की। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का आयोजन मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार सेरेमनी के तहत किया गया। 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ की 80वीं पुण्यतिथि थी। परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस साल से पुरस्कार शुरू करने का फैसला किया है, जिनका 6 फरवरी में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

lata mangeshkarbrother hridaynath mangeshkaradmittedhospitalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...