main page

11 बजे सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिवंगत एक्टर जगदीप,पोते मीजान का हो रहा है इंतजार,गम में डूबे दिखे बेटे जावेद जाफरी

Updated 09 July, 2020 10:24:56 AM

बाॅलीवुड एक्टर और काॅमेडियन जगदीप ने 81 उम्र में दुनिया ने अलविदा कह दिया है। इंडस्ट्री में जगदीप अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। जगदीप ने बीती रात 8 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि जगदीप लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जगदीप को आज 11 बजे मजगांव केशिया कब्रिस्तान सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर और काॅमेडियन जगदीप ने 81 उम्र में दुनिया ने अलविदा कह दिया है। इंडस्ट्री में जगदीप अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। जगदीप ने बीती रात 8 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि जगदीप लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जगदीप को आज 11 बजे मजगांव केशिया कब्रिस्तान सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Bollywood Tadka

उनके आखिरी सफर के लिए उनके पोते नवाजे मीजान जाफरी का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि नवाजे मीजान जाफरी जावेद जाफरी के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि मीजान बीते कुछ समय से मुंबई शहर से बाहर अपने फार्म हाउस में हैं इसलिए उनका इंतजार हो रहा है।

Bollywood Tadka

जगदीप के पार्थिव शरीर को सुबह बांद्रा स्थित उनके घर से ले जाया गया। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में जगदीप के बेटे जावेद जाफरी को देख रहे हैं, जो गम में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं और अपने पिता को उनकी अंतिम यात्रा पर ले जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उनके दोनों बेटे जावेद और नावेद जाफरी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। जगदीप द्वारा फिल्म 'शोले' में निभाए सूरमा भोपाली किरदार को काफी पसंद किया गया था। जगदीप ने अपने फिल्मी जीवन में करीब 400 फिल्मों में काम किया।जगदीप साल 2012 में आखिरी बार फिल्म 'गली गली चोर है' में नजर आए थे।

Bollywood Tadka

 

 

: Smita Sharma

late actorjagdeepfuneralsouth bombay cemeteryjaved jaffreyBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...