main page

पेनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे पंकज उधास, अंतिम दिनों में किसी से नहीं मिल रहे थे गजल गायक

Updated 26 February, 2024 05:45:20 PM

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास  ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ समय से वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। खबरों की मानें तो पंकज उधास कैंसर से जंग हारे हैं। वह पेनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे और एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। कहा जा रहा है कि पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि इस बीमारी की जानकारी सामने नहीं

मुंबई: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास  ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ समय से वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।

Bollywood Tadka

 

खबरों की मानें तो पंकज उधास कैंसर से जंग हारे हैं। वह पेनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे और एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। कहा जा रहा है कि पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि इस बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई और अचानक पंकज उधास के निधन की खबर आ गई।  

Bollywood Tadka

 

पंकज उधास के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।  हर कोई उनके जाने से गमगीन है और स्तब्ध भी। 

Bollywood Tadka

क्या होता है पेनक्रियाज कैंसर 

पैनक्रिएटिक कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो पैंक्रियाज में सेल्स की ग्रोथ के साथ शुरू होता है। पैंक्रियाज पेट के निचले भाग के पीछे स्थित होता है। यह एंजाइम बनाता है जो भोजन पचाने में मदद करता है और हार्मोन बनाता है जो ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। पैंक्रियाज के कैंसर का सबसे आम प्रकार पैंक्रियाज डक्टल एडेनोकार्सिनोमा है।ये प्रकार उन सेल्स में शुरू होता है जो पैंक्रियाज से डाइजेस्टिव एन्जाइम्स को बाहर ले जाने वाली डक्ट को पंक्तिबद्ध करती हैं।

Bollywood Tadka

पंकज उधास को कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें साल 2006 में भार सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार (2012) भी दिया गया है।इसके अलावा, उन्हें नाम फिल्म के गाने  "चिट्ठी आई है" के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड भी दिया जा तुका है। इसी गाने के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Legendary Ghazal singerPankaj Udhaspassed awaycancerPancreatic cancerBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...