main page

रिलीज हुआ 'असंस्कारी' लिपस्टिक अंडर माय बुर्का का ट्रेलर, देखें वीडियो

Updated 27 June, 2017 11:51:22 PM

लंबे समय से विवादों में रही फिल्म ''लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'' का एक ट्रेलर सामने...

मुंबईः लंबे समय से विवादों में रही फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का एक ट्रेलर सामने आया है। इसमें उन सभी सवालों का जवाब दिया गया है जिस वजह से सेंसर बोर्ड भारत में इसकी रिलीज पर रोक लगा रहा था। 

बता दें ट्रेलर काफी बोल्ड है लेकिन इसमें दिखाया गया है कि महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने या गाली गलोच देने पर लोग उनके बारे में क्या सोच रखते हैं। वहीं इसके हर सीन के बाद सेंसर बोर्ड द्वारा उठाए गए सवाल भी दिखाए गए हैं।

 


आपको बता दें कि ये फिल्म महिला प्रधान है जिसमें महिलाओं को गाली-गलोच और बोल्ड सीन दिखाए गए हैं जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 

एकता कपूर ने लिपस्टिक अंडर बुर्का की प्रेज़ेंटर बनने की घोषणा हाल ही में की। उन्होंने कहा कि जब फिल्म देखी तो उन्हें फिल्म कमाल की लगी। इस पर जब उनसे फिल्म के पोस्टर को लेकर बात की गई तो उन्होंने व्यंगात्मक तरीके से कहा कि वह तो लिपस्टिक की तस्वीर है। वह फिंगर नहीं है। एकता ने इस बारे में यह भी कहा "मुझे लगता है कि ऐसी फिल्म है ये जिसे सबको देखना ही चाहिए।

:

LipsticksBurkhaLipstick Under My BurkhaTrailerrelease

loading...