''अवन इवान'' फेम मधु शालिनी और एक्टर गोकुल आनंद शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रह हैं और दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं।
19 Jun, 2022 09:43 AMमुंबई. 'अवन इवान' फेम मधु शालिनी और एक्टर गोकुल आनंद शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रह हैं और दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में मधु रेड मखमली साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। गले में एक्ट्रेस ने वरमाला पहनी हुई है। दुल्हन के लुक में मधु बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं गोकुल धोती कुर्ते में खूब जच रहे हैं। दोनों अपने परिवार वालों के साथ पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मधु और गोकुल खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें मधु शालिनी और गोकुल आनंद की मुलाकात साल 2019 में तमिल सीरीयल 'पंचराक्षरम' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर धीरे-धीरे मुलाकातें हुई, जिसके बाद मधु और गोकुल की दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली।
