main page

PICS: माधुरी दीक्षित ने मुंबई में लीज पर खरीदा आलीशान घर, हर महीने चुकाएंगी 12.5 लाख

Updated 22 March, 2022 02:14:20 PM

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने हाल ही में मुंबई में अपना नया घर बनाया है। एक्ट्रेस का ये घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है, जो 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है। कपल ने घर लीज पर खरीदा है। 12.5 लाख प्रति माह रुपये इसका किराया है। माधुरी का घर जिस फ्लोर पर है वहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा दिखता है। सबसे खास बात कि यहां से समंदर का शानदार नजारा भी ठीक सामने दिखाई देता है। एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने हाल ही में मुंबई में अपना नया घर बनाया है। एक्ट्रेस का ये घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है, जो 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है। कपल ने घर लीज पर खरीदा है। 12.5 लाख प्रति माह रुपये इसका किराया है। माधुरी का घर जिस फ्लोर पर है वहां से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत नजारा दिखता है। सबसे खास बात कि यहां से समंदर का शानदार नजारा भी ठीक सामने दिखाई देता है। एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka
माधुरी के इस घर को आर्किटेक्ट अपूर्वा मेहता ने सिर्फ 45 दिनों में तैयार किया है। अपनी मेहनत से अपूर्वा ने घर की सूरत ही बदल दी। सब कुछ माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने के अनुसार डिजाइन किया गया है।

Bollywood Tadka

अपूर्वा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'ईमानदारी से कहूं तो, मुझे आश्चर्य हुआ कि, वे कितने जमीन से जुड़े थे और उनके अनुरोध कितने व्यावहारिक थे। इस तरह की एकमात्र बाधा टाइम लाइन की थी। समय की एक बड़ी बाधा होने के साथ-साथ, एक और चुनौती उनको रंगों के साथ प्रयोग करने के लिए राजी करना था। संक्षिप्त रूप से स्टार जोड़े के नए घर को एक बदलाव देना था। वर्ली हाई राइज की 29वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में रात के समय नीचे से जगमगाते शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है और दिन के दौरान सभी दिशाओं से प्रकाश की पर्याप्त मात्रा में फ़िल्टरिंग होती है।'

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो हाल ही में माधुरी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'द फेम गेम' 25 फरवरी को नेटफिलक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Madhuri DixitboughthouseleaseMumbaiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...