महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। फैंस एक्टर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। महेश बहुत जल्द फिल्म ''सरकारु वारी पाटा'' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक्टर के लिए बेहद खास है। इस फिल्म से महेश की बेटी सितारा घट्टामनेनी डेब्यू करने जा रही है। सितारा की पहली फिल्म अपने पिता के साथ होगी। हाल ही में सितारा का गाना ''पेनी'' रिलीज हो चुका है।
20 Mar, 2022 05:26 PMमुंबई. महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। फैंस एक्टर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। महेश बहुत जल्द फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक्टर के लिए बेहद खास है। इस फिल्म से महेश की बेटी सितारा घट्टामनेनी डेब्यू करने जा रही है। सितारा की पहली फिल्म अपने पिता के साथ होगी। हाल ही में सितारा का गाना 'पेनी' रिलीज हो चुका है।
वीडियो में सितारा जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। सितारा का एटीट्यूड कमाल का है। महेश भी शानदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। महेश सितारा के इस अंदाज को देख कर काफी खुश हैं। नम्रता शिरोडकर भी बेटी के डेब्यू से काफी खुश है। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें महेश की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में महेश के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में दिखाई देंगी। परशुराम ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि सितारा का काम लोगों को कितना पसंद आता है।