main page

B'Day Spl: एक्टर नहीं बल्कि निर्देशक बनना चाहते थे Mahesh Manjrekar, इस फिल्म ने पलटी किस्मत

Updated 16 August, 2023 10:14:31 AM

बॉलीवुड में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों के दिलों को जीतने वाले महेश मांजरेकर आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों के दिलों को जीतने वाले महेश मांजरेकर आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। महेश एक ऐसे अभिनेता हैं, जो हर किरदार में घुलकर उसकी जान बन जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से एक चुनौतिपूर्ण किरदार निभाए। इस दौरान उनके हर रोल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। एक्टिंग के मामले में महेश बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बेहतरीन एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। आज महेश मांजरेकर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको एक्टर से जुड़े कुछ अनुसने किस्से बताने जा रहे हैं। 

 

महेश मांजरेकर को इस फिल्म से मिली पहचान
महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को हुआ था। बेहद कम लोग जानते हैं कि महेश जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं। संजय दत्त की फिल्म 'वास्तव' से उन्होंने बॉलीवुड में अपने शुरुआती कदम रखे। इस फिल्म का निर्देशन भी महेश ने ही किया लेकिन 'वास्तव' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म के तीन साल बाद साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'कांटे' ने महेश को एक एक्टर के रूप में लोगों के दिलों में स्थापित कर दिया। इस फिल्म में एक्टर ने बल्ली का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा और पसंद भी किया। यहीं से महेश को बतौर एक्टर एक नई पहचान मिली। 

एक्टर नहीं निर्देशक बनना चाहते थे महेश 
अपने फिल्मी करियर में महेश ने 'वांटेड', 'दबंग', 'अस्तित्व', 'रेडी', 'हिम्मतवाला' और  'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि महेश फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहते थे वह निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी किस्मत एक्टिंग में है। धीरे-धीरे उनके करियर ने अपनी उड़ान भरनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई नेशनल अवॉर्ड भी किए।

Content Editor: Varsha Yadav

Mahesh ManjrekarMahesh Manjrekar BirthdayMahesh Manjrekar bday SplHappy Birthdayमहेश मांजरेकर बर्थडेमहेश मांजरेकर 65वां बर्थडेमहेश मांजरेकर बर्थडे स्पेशल

loading...