main page

44 की उम्र में भी इतनी HOT हैं सलमान की पूर्व भाभी मलाइका, खुद को ऐसे रखती हैं फिट

Updated 12 December, 2017 11:12:06 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी हॉट अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। साढ़े चार मिलियन से अधिक इंस्टा फैंस और फॉलोअर्स की मालकिन मलाइका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी हॉट अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। साढ़े चार मिलियन से अधिक इंस्टा फैंस और फॉलोअर्स की मालकिन मलाइका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Bollywood Tadka

44 साल की मलाइका को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है। मलाइका फिटनेस फ्रीक है। वो अपना ज्यादा समय जिम में वर्कआउट कर बिताती है। मलाइका ने सोशल साइट पर एक्सरसाइज करते हुए कई वीजियोज शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपनी फिटनेस को लेकर खुलासे किए थे। मलाइका ने बताया कि वे अपनी डाइट में सब्जियां शामिल करती है। इसके साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट फूड का भी इस्तेमाल करती हैं।

Bollywood Tadka

मलाइका फिट रहने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ अपने खानपान में भी पूरा ध्यान देती है। बताया जाता है कि मलाइका अपने दिन की शुरुआत हेल्दी स्मूदी के साथ करती है।

Bollywood Tadka

जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही मलाइका को पास्ता बहुत पसंद है। वह गेंहू का पास्ता खाती है। वे रोजाना बादाम मिल्क, इलायची पाउडर और शहद के साथ ओट्स लेना पसंद करती है।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही डीटॉक्स जूस मलाइका को बहुत पसंद है। वे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए ये जूस को पीती हैं। ब्रेकफास्ट में मलाइका को एवोकाडो टोस्ट खाना बेहद पसंद है। पेस्ट के ऊपर चिली फ्लेक्स डालकर खाती है। लंच और डिनर में मलाइका डीटॉक्स मील ही लेती हैं, जिसमें ज्यादातर उबली हुई सब्जियां शामिल रहती हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Bollywood Tadka

डिनर में मलाइका सादा और सिंपल खाना पसंद करती हैं। मलाइका मिठाइयों से दूर रहती हैं। लेकिन उनकी डाइट में घी, गुड़, छुहारे और शहद शामिल हैं। इसके साथ ही मलाइका का कहना है कि उन्‍हें सबसे ज्यादा 'सी फूड्स' पसंद है।

Bollywood Tadka

वो संतुलित आहार लेती हैं, कोकोनट वॉटर पीती हैं, साथ ही हार्ड ड्रिंक्स और स्मोकिंग से दूर रहती हैं। मलाइका का मानना है कि तरोताजा दिखने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है।

Bollywood Tadka

वो 7-8 घंटों की नींद लेती हैं। वे रात 8 बजे डिनर कर लेती है। उनका मानना है कि सोने से 2 घंटा पहले खाना खाने से न केवल डाइजेशन ठीक रहता है बल्कि इससे टमी भी स्लिम रहती है।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

:

malaika arorahot picturesworkout fitness tips

loading...