मल्लिका शेरावत ने भारत में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत ''महात्मा गांधी की भूमि'' से ''सामूहिक दुष्कर्मियों
27 Apr, 2018 02:02 AMमुंबईः मल्लिका शेरावत ने भारत में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत 'महात्मा गांधी की भूमि' से 'सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि' बन गया है।
दरअसल, मल्लिका ने बुधवार को 'दास देव' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात कर रही थीं। मल्लिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस देश में महिलाओं और बच्चों के साथ जो हो रहा है, वह वाकई शर्मनाक है। गांधी की भूमि से हम सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि में बदल गए हैं और मुझे लगता है कि वह मीडिया ही है, जिसके पास वास्तविक ताकत है, इसलिए अब सारी उम्मीदें मीडिया पर हैं।'
मल्लिका ने आगे कहा, 'अगर ये खबरें मीडिया की नजरों में न आती तो इन मामलों के बारे में कोई नहीं जान पाता। मुझे लगता है कि मीडिया के दवाब के कारण ही नए कानून लागू किए गए। इसलिए हमें मीडिया का शुक्रगुजार होना चाहिए।'