main page

Trending: रितिक रोशन की दीवानी थी खूबसूरत पत्नी, पति ने उतार दिया मौत के घाट

Updated 11 November, 2019 02:01:11 PM

रिश्तों में आपसी समझ का होना बहुत जरुरी होता है। जिन रिश्तों में एक दूसरे का सम्मान नहीं होता, वह रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चल पाते। इसमें एक दूसरे की खूबियों के साथ कमियों को भी अपनाना होता है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे

बॉलीवुड तड़का डेस्क। रिश्तों में आपसी समझ का होना बहुत जरुरी होता है। जिन रिश्तों में एक दूसरे का सम्मान नहीं होता, वह रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चल पाते। इसमें एक दूसरे की खूबियों के साथ कमियों को भी अपनाना होता है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। एक एनआरआई पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर दी कि उसका एक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश था। जी हां, इस इंसान ने बताया कि जुनूनी व्यवहार से कितनी बुरी चीजें मिल सकती हैं।

Bollywood Tadka, Dineshwar Budhidat

एक चौंकाने वाली घटना में, एक इंडियन ने न्यूयॉर्क शहर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन पर क्रश था। खबरों के मुताबिक, 33 साल के दिनेश्वर बुद्धिदात ने अपनी बारटेन्डर वाइफ 27 वर्षीय डोने डोजॉय की शुक्रवार को हत्या कर दी और बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया।

Bollywood Tadka, Dineshwar Budhidat

दिनेश्वर बुद्धिदात अपनी वाइफ को गालियां देता था और अपने कंट्रोल में रखता था। इसके लिए उन्हें जेल भी हो चुकी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह मौत बुद्धिदात को अगस्त की एक घटना के संबंध में बुधवार को अदालत ने दोषी ठहराने के 2 दिन बाद आई हैं।

Bollywood Tadka, Dineshwar Budhidat

महिला की हत्या के बाद उसके दोस्तों ने बताया कि जब भी डोजे ऋतिक के गाने सुनती या फिल्म देखती तब उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, क्यूंकि वह ऋतिक से जलता था। 

Edited By: Akash sikarwar

Hrithik RoshanDineshwar BudhidatDonne DojoyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...