main page

भांजी मंदिरा बेदी का खुलासा- जांबाज के इलावा रोमांटिक भी थे अर्जन सिंह !!

Updated 18 September, 2017 12:51:25 PM

भारतीय वायु सेना के जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया।

मुंबई: भारतीय वायु सेना के जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया। देश भर की तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। बताया जा रहा है कि अर्जन सिंह से मंदिरा बेदी का काफी खास रिश्ता था। वह उनके मौसा लगते थे। रविवार को मंदिरा उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंची और उन्होंने उनसे जुड़ी कई यादें और बातें शेयर कीं।

Bollywood Tadka

सूत्रों के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा ने बताया कि जब भी वह एक दिन से ज्यादा के लिए दिल्ली आती थीं, तो अपने मौसा अर्जन सिंह से मिलने जरूर जाती थीं। मंदिरा की मानें, तो 98 साल की उम्र में अर्जन सिंह काफी सक्रिय थे। वह हमेशा उनसे मिलने आने वाले लोगों से खड़े होकर मिलते थे और फिर उन्हें दरवाजे तक छोड़ने के लिए खुद भी बाहर तक आते थे। 

खबरों की मानें तो सिर्फ इतना ही नहीं, ये भी दिलचस्प है कि मंदिरा और अर्जन सिंह का जन्मदिन एक ही तारीख 15 अप्रैल को होता है। मंदिरा ने कहा कि अब जब वह हमारे बीच नहीं हैं, तब भी ये तारीख उन्हें हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। हर साल वह फोन करके इस दिन एक दूसरे को हैप्पी बर्थडे विश किया करते थे। अपनी मौसी और अर्जन सिंह के रिश्ते के बारे में भी मंदिरा ने काफी खूबसूरत बात बताई। उन्होंने कहा, 'एक भी ऐसा दिन नहीं होता था, जब मौसा जी मौसी को आई लव यू न कहते हों.'
मंदिरा कुछ दिन पहले ही अर्जन सिंह से मिली थीं। उन्होंने बताया कि तब वह एकदम फिट लग रहे थे और उन्होंने गोल्फ भी खेला था।

मंदिरा ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह अर्जन सिंह के परिवार का एक हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि उनके बचपन के कई ऐसे किस्से हैं, जिनमें मौसा अर्जन सिंह का अहम रोल रहा है। मसलन मंदिरा को स्टैम्प कलेक्शन का काफी शौक था। बचपन में जब भी मंदिरा अर्जन सिंह के घर जाती थीं, तब सीधे उनके स्टडी रूम में जाकर उनके कमरे के डस्टबिन को चेक किया करती थी। उनके पास दुनिया भर से बहुत से खत आते थे, जिनकी स्टैम्प मंदिरा को डस्टबिन में मिलती थी। 
 

:

Mandira BediArjan Singhmemories

loading...