एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। मौनी को उनकी बेस्ट फ्रेंड मंदिरा बेदी ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। मंदिरा ने मौनी के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं और साथ में प्यारी-सी कविता लिखी है।
28 Sep, 2021 12:43 PMमुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। मौनी को उनकी बेस्ट फ्रेंड मंदिरा बेदी ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। मंदिरा ने मौनी के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं और साथ में प्यारी-सी कविता लिखी है।

तस्वीरों में मंदिरा ने मौनी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों मस्ती करती हुई नजर आ रही है और काफी खुश लग रही हैं। हर तस्वीर में मंदिरा और मौनी अलग-अलग आउटफिट और अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

मंदिरा ने इन तस्वीरों के साथ मौनी के लिए एक प्यारी-सी कविता लिखी है। इसके अलावा मंदिरा ने लिखा- 'हैपी बर्थडे मौन, तुम्हें जानना तुमसे प्यार करना है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और मौनी को बर्थडे विश कर रहे हैं।
बता दें मौनी और मंदिरा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों काफी समय से एक-साथ हैं। मंदिरा ने 30 जून को पति राज कौशल को खो दिया था। राज के निधन के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई थी। उस मुश्किल घड़ी में मौनी ढाल बन कर मंदिरा के साथ खड़ी रही। दोनों एक-साथ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।
