main page

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे अक्षय, सोनाक्षी, तापसी और कीर्ति, जमकर की मस्ती

Updated 11 August, 2019 02:12:51 AM

''द कपिल शर्मा'' शो इस हफ्तें ''मिशल मंगल'' की टीम पहुंची। शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, अक्षय कुमार और कीर्ति कुल्हारी ने खूब मस्ती की। कपिल शो में सबसे पहले एंट्री होती है सोनाक्षी और अक्षय कुमार की। आप तो जानते ही होंगे कि हमेशा अक्षय की एंट्री कुछ खास ही होती है। शो में एक रॉकेट लटकाया गया। दर्शकों को लगा कि अक्षय इसी रॉकेट में ऊपर से नीचे आने वाले है। तभी वो रॉकेट लैंड होने से पहले ही नीचे गिर जाता है, तो सभी ...

मुंबईः 'द कपिल शर्मा' शो इस हफ्तें 'मिशल मंगल' की टीम पहुंची। शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, अक्षय कुमार और कीर्ति कुल्हारी ने खूब मस्ती की। कपिल शो में सबसे पहले एंट्री होती है सोनाक्षी और अक्षय कुमार की। आप तो जानते ही होंगे कि हमेशा अक्षय की एंट्री कुछ खास ही होती है। शो में एक रॉकेट लटकाया गया। दर्शकों को लगा कि अक्षय इसी रॉकेट में ऊपर से नीचे आने वाले है। तभी वो रॉकेट लैंड होने से पहले ही नीचे गिर जाता है, तो सभी हक्के बक्के रह जाते हैं। लेकिन जब बक्से को देखते है तो वो खाली होता है और अक्षय की एंट्री छत से होती है। 
Bollywood Tadka
कपिल के शो में बच्चा यादव और सपना अपने चटपटी बातो से दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देती है। सभी दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट होने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके बाद शो में के भईल करोड़पती प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चा यादव की जहह अक्षय ले लेते है।
Bollywood Tadka
अक्षय इस दौरान एक्ट्रेस से कई सवाल जवाब करते है, जिसे सुन कर सभी ठहाके लगाने लगते है। ज्यादा जानकारी के लिए आपको देखना होगा द कपिल शर्मा शो का रिपीट टेलीकास्ट-
Bollywood Tadka
बता दें हाल ही में कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी के साथ कनाडा में बेबीमून एन्जॉय करके लौटे हैं। उस दौरान कपिल पत्नी गिन्नी का पूरा-पूरा ख्याल रखते नजर आ आए। इतना ही नहीं अपनी वाइफ को खूश करने के लिए कपिल रोज-रोज कोई नया तरीका निकाल कर उनका मन बहलाने हर संभव प्रयास भी करते नज़र आए।

: Pawan Insha

the kapil sharma showkapil sharma new showakshay kumar and kapiltaapsee and sonakshi sinhamangal mission teambollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood updatesbollywood latest newsbollywood hindi newsbollywood khabarbollywood breaking

loading...