main page

B'Day Spl: जब मन्ना डे को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी पुलिस, ऐसे छूटा था पीछा

Updated 01 May, 2023 11:07:01 AM

संगीत की दुनिया के मशहूर गायक मन्ना डे का आज जन्मदिन है ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह मन्ना डे की गायिकी का हर कोई मुरीद हुआ करता था। आज भी लोग उनके गानों को सुनना काफी पसंद करते है। गायक प्रबोध चंद्र उर्फ मन्ना डे का आज जन्मदिन है। 1 मई 1920 के दिन कोलकाता में जन्मे मन्ना के पिता उन्हें वकील बनाने की ख्वाहिश रखते थे लेकिन उनका झुकाव शुरू से ही संगीत की तरफ हुआ करता था।

मन्ना डे ने 4 हजार गानों को किया रिकॉर्ड
संगीत की शुरूआती शिक्षा उन्होंने अपने चाचा के सी डे से प्राप्त की।  धीरे-धीरे मन्ना डे संगीत की दुनिया के उस्ताद बन गए। यहां तक कि वह मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गानों को भी अपने अंदाज में गा सकते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में 4 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। 

राजेश खन्ना के फैन  गायक
अपनी गायिकी के इतर मन्ना डे सुपरस्टार राजेश खन्ना के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। वह हमेशा से चाहते थे कि राजेश खन्ना उनके गाने पर परफॉर्म करें। उनकी यह इच्छा पूरी हुई फिल्म 'आनंद' में। इस फिल्म का एक गाना "जिंदगी कैसी है पहेली" को मन्ना डे ने गाया जिसे राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था। इस गाने को गाकर मन्ना डे बेहद खुश हुए थे। 

प्रोग्राम में से भाग गए आयोजक
बता दें कि लखनऊ के एक प्रोग्राम के चलते मन्ना डे को जेल जाने तक की नौबत आ गई थी। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि रेलवे स्टेशन के करीब ही संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस प्रोग्राम के शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे थे और उधर आयोजकों का कुछ पता ही नहीं था। लोगों ने पुलिस में इस बात की कंप्लेन कर दी। जिसके कारण पुलिस कार्यक्रम में शामिल होने वाले मन्ना डे को गिरफ्तार करने पहुंत गई थी। ऐसे में लखनऊ के रंगकर्मियों ने मामलों को किसी तरह रफा-दफा किया और मन्ना डे जेल जाने से बच गए।

मन्ना डे ने कई पॉपुलर गाने गाए जिसमें 'प्यार हुआ इकरार हुआ', 'लागा चुनरी में दाग', 'ऐ मेरी जोहरजबीं', 'एक चतुर नार' जैसे कई मशहूर गानें शामिल हैं। 
  

Content Editor: Varsha Yadav

मन्ना डेमन्ना डे सॉन्ग्सManna Deymanna dey best songsmanna dey birthdayOld Hindi Songmanna dey birthdaymanna dey birthday splmanna dey popular songs

loading...