main page

मराठी सिनेमा के 'विनोद खन्ना' रवींद्र महाजनी का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में आए थे नजर

Updated 15 July, 2023 10:15:49 AM

मनोरंजन जगत से अक्सर बुरी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से अक्सर बुरी खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

रविंद्र महाजनी पुणे के अंबी गांव में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। वह इसी फ्लैट में वह मृत पाए गए। उनके फ्लैट से बदबू आने पर जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो दरवाजा तोड़ने पर रविंद्र की डेड बॉडी कमरे से बरामद हुई।

Bollywood Tadka


पुलिस का अनुमान है कि रविंद्र की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। इसकी सूचना महाजनी के परिजनों को दे दी गई है।


बता दें, रविंद्र महाजनी एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता थे। रविंद्र ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना भी कहा जाता था, क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी और लुक दोनों विनोद खन्ना से मिलते थे। रविंद्र ने एक्टिंग के साथ-साथ कई मराठी फिल्म का डायरेक्शन भी किया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Marathi cinemaVinod KhannaRavindra Mahajanipassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...