main page

मार्वल स्टूडियोज़ लेकर आया है माया लोपेज़ की अद्भुत मूल कहानी, 4 भाषाओं में होगी स्ट्रीम

Updated 12 January, 2024 05:06:07 PM

​​​​​​​सिडनी फ़्रीलैंड  और  कैटरिओना  मै केंज़ी  द्वारा निर्देशित मार्वल स्टूडियोज़ की एको  में दर्शकों को माया लोपेज़ के व्यक्तिगत जीवन का सफ़र देखने को मिलेगा, जिसका किरदार अलाक्वा कॉक्स द्वारा निभाया गया है

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  सिडनी फ़्रीलैंड  और  कैटरिओना  मै केंज़ी  द्वारा निर्देशित मार्वल स्टूडियोज़ की एको  में दर्शकों को माया लोपेज़ के व्यक्तिगत जीवन का सफ़र देखने को मिलेगा, जिसका किरदार अलाक्वा कॉक्स द्वारा निभाया गया है, जो एक बधिर मूल अमेरिकी सुपरहीरो हैं, और इसके साथ अपनी सोलो शुरुआत कर रही हैं। विशाल मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) से अलग, एको  में माया का इतिहास दिखाया गया है। इसमें उसके सदमे, चोक्टाव देश में अपनी विरासत से उसके संबंध और उसके प्रतिशोध का सफ़र दिखाया गया है।

 


इससे पहले वह केवल हॉकआई  में दिखाई दी थी, जिसमें उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया था। एको   में माया की पिछली कहानी में उतरा गया है। इसमें माया के बचपन के दुखद अनुभवों का खुलासा किया गया है, जिनसे उसका जीवन हमेशा के लिए बदल गया। इसमें उसके जीवन में हुए नुक़सान, उसके आक्रोश, और अंडरवर्ल्ड की जटिलताओं से उसका संघर्ष देखने को मिलेगा, जिसने उसके सबसे करीबी लोगों को उससे छीन लिया। लेकिन इस धुंध के बीच भी एको  में माया की मूल अमेरिकी संस्कृति का बखूबी चित्रण किया गया है। अलाक्वा कॉक्स ने माया के किरदार में जान फूँक दी है। उसकी आँखों की अभिव्यक्ति और बारीक शारीरिक भाषा ने उसके किरदार में भावनात्मक गहराई डाल दी है, और आंतरिक उथल-पुथल को असाधारण शक्ति के साथ व्यक्त किया है।

 


सहायक कलाकार, ख़ासकर विंसेंट डी'ऑनफ्रायो के किंगपिन को देखकर आप आतंकित हो जाएंगे। एमसीयू में इस किरदार को आगे बढ़ते देखना बहुत रोमांचक होगा। स्क्रीन पर उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है, और किंगपिन द्वारा की गई हिंसा के चित्रण के लिए विंसेंट ने भी सराहनीय काम किया है। चास्के स्पेंसर और ज़ैन मैक्लार्नन ने अपने वास्तविक और प्रामाणिक चित्रण द्वारा इस सीरीज़ को और बेहतर बना दिया है। एको में शोक और पहचान की शक्तिशाली कहानी होने के बाद भी इसके एक्शन सीक्वेंस क्रूर व प्रभावशाली हैं, जो माया के सफ़र की मासूम भावनाओं को दर्शाते हैं। वह अपने दुश्मनों को हराने के लिए क्रूरता व निपुणता के साथ हाथों से लड़ती है, और अपने फोटोग्राफिक रिफ्लेक्सेज और असाधारण एथलेटिसिज्म की मदद लेती है।

 


एको मार्वल यूनिवर्स में विस्तृत और गहरी होती स्टोरीटेलिंग का एक प्रमाण है। इससे भविष्य में समुदायों के ज्यादा प्रामाणिक चित्रण का मार्ग प्रशस्त होगा। तो माया लोपेज़ की दुनिया में उतरने के लिए तैयार हो जाइए। एको के सभी एपिसोड डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं।

Content Editor: Varsha Yadav

Marvel StudiosMaya Lopeztream in 4 languagesamazing origin story

loading...