main page

पोस्टर-बैनर लेकर मुंबई की सड़कों निकले एमसी स्टैन के फैंस, अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट देने की कर रहे अपील

Updated 09 February, 2023 02:56:49 PM

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं। घर में पांच सदस्य बाकी हैं और सभी अपनी नजरें ट्रॉफी पर गड़ाए हुए हैं। वहीं, शो के अंतिम पड़ाव में एमसी स्टैन के फैंस काफी जोश से भर गए हैं और वे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट देने की अपील कर रहे हैं। एमसी के फैंस मुंबई की सड़कों पर बैनर-पोस्टर लेकर उन्हें प्रमोट कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं। घर में पांच सदस्य बाकी हैं और सभी अपनी नजरें ट्रॉफी पर गड़ाए हुए हैं। वहीं, शो के अंतिम पड़ाव में एमसी स्टैन के फैंस काफी जोश से भर गए हैं और वे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट देने की अपील कर रहे हैं। एमसी के फैंस मुंबई की सड़कों पर बैनर-पोस्टर लेकर उन्हें प्रमोट कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @biggbossfc2023

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फिनाले से पहले एमसी स्टैन के फैंस ने उनके रैप गाने गाते हुए मुंबई की सड़कों पर निकल पड़े हैं। वो रैप गाते हुए रैपर के लिए जमकर नारे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पोस्टर और बैनर के साथ एमसी स्टैन की जर्नी की तारीफ भी की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @biggbossfc2023


बता दें, बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले को अब कुछ दिन ही बचे हैं। 12 फरवरी को होस्ट सलमान खान विनर का नाम अनाउंस करेंगे। एमसी स्टैन के अलावा में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @biggbossfc2023

Content Writer: suman prajapati

MC StanfansappealingvoteMC StanMumbai streetsBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...