कन्नड़ एक्ट्रेस मेघना राज अपने पति चिरंजीवी सरजा के अस्मिक निधन के बाद से कठिन दौर से जूझ रही हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी सरजा का 7 जून, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह महज 39 साल की उम्र में अपनी 5 महीने प्रेग्नेंट पत्नी को अकेले छोड़ गए थे। हालाँकि, पति निधन के बाद, उनकी दूसरी शादी की
24 Aug, 2022 05:20 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ एक्ट्रेस मेघना राज अपने पति चिरंजीवी सरजा के अस्मिक निधन के बाद से कठिन दौर से जूझ रही हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी सरजा का 7 जून, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह महज 39 साल की उम्र में अपनी 5 महीने प्रेग्नेंट पत्नी को अकेले छोड़ गए थे। हालाँकि, पति निधन के बाद, उनकी दूसरी शादी की अफवाहें उड़ी, जिस पर एक्ट्रेस ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन काफी समय बाद अब मेघना ने अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में जब एक इंटरव्यू में मेघना राज से पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करेंगी। तो उन्होंने कहा, "लोगों का एक समूह है जो मुझे शादी करने की सलाह देता है। लोगों का एक समूह भी है जो कहता है कि आपको अपने बेटे के साथ खुश रहना चाहिए। तो, मुझे किसकी बात सुननी चाहिए?"

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, "चिरंजीवी हमेशा कहते थे कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे, अपने दिल की सुनो। मैंने अभी तक खुद से शादी के बारे में यह सवाल नहीं पूछा है। चिरू ने एक चीज पीछे छोड़ दी है कि एक व्यक्ति को कैसे जीना चाहिए। इसलिए मैं नहीं सोचती कि कल क्या होगा। और यह भी नहीं सोचती कि कुछ दिनों के बाद मेरी जिंदगी कैसी होगी।”

बता दें, मेघना 2 मई 2018 को कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी से पहले कपल ने लगभग 10 साल तक एक दूजे को डेट किया था। पति के निधन के बाद एक्ट्रेस एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रायन राज सरजा है, जो लगभग 2 साल का है।