यार हो तो मीका सिंह जैसा! यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे, कारण जानने के बाद आप भी यही कहेंगे। क्योंकि, मीका के इस अंदाज से हर कोई वाकिफ है कि वह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार रहते हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने बेस्ट फ्रेंड कंवलजीत सिंह को दिल्ली और मुंबई में 4 करोड़ के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए हैं। यह खबर सामने आने के बाद मीका सिंह की खूब तारीफ हो रही है।
18 Aug, 2023 04:07 PMबॉलीवुड तड़का टीम. यार हो तो मीका सिंह जैसा! यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे, कारण जानने के बाद आप भी यही कहेंगे। क्योंकि, मीका के इस अंदाज से हर कोई वाकिफ है कि वह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार रहते हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने बेस्ट फ्रेंड कंवलजीत सिंह को दिल्ली और मुंबई में 4 करोड़ के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए हैं। यह खबर सामने आने के बाद मीका सिंह की खूब तारीफ हो रही है।
मशूहर फोटोग्राफर मीका सिंह ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर मीका सिंह की उनके बचपन दोस्त संग एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- यार हो तो मीका सिंह जैसा! मीका सिंह ने अपने सबसे अच्छे दोस्त कंवलजीत सिंह को उनके जन्मदिन पर दिल्ली और बॉम्बे में 4 करोड़ रुपये के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए। इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि मीका सिंह टीवी के कई सिंगिंग रिएलिटी शोज में नजर आते हैं जिसके लिए वह मोटी फीस लेते हैं। इसके अलावा वह प्लैबैक सिंगिंग और दुनिया भर में लाइव कंसर्ट और स्टेज शो करके भी मोटी रकम कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका सिंह करीब 97 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं।